Identity movie review : क्या है असली पहचान?

आइडेंटी एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अखिल पॉल और अनस खान किया है। इस फिल्म में टोविनो थॉमस (Tovino thomas), तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), और विनय राय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Identity movie review
Identity

‘Identity’ की कहानी

फिल्म की कहानी हरन शंकर (Tovino thomas) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टैलेंटेड स्केच आर्टिस्ट है। हरन का जीवन तब उलट-पुलट हो जाता है, जब वह एक क्रूर हत्या की जांच में शामिल होता है। इस मामले में हरन की मदद उसकी प्रेमिका अलीशा (Trisha krishnan), जो एक फोरेंसिक विशेषज्ञ है, और पुलिस अधिकारी एलेन जैकब (विनय राय) कराता है।

जांच के दौरान, तीनों को एक जटिल और डरावने साजिश का पता चलता है, जिसमें एक बहुत बड़े व्यक्ति का नाम सामने आता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हरन को अपने जीवन से जुड़े कई चौंकाने वाले सच का सामना करना पड़ता है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका रहस्यमय कहानी और अनएक्सपेक्टेड मोड़ हैं। यह दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

‘Identity’ प्रदर्शन

1. टोविनो थॉमस का प्रदर्शन

हरन शंकर के रूप में टोविनो ने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो भावनात्मक और मानसिक रूप से कठिन है। उनका अभिनय फिल्म का मजबूत पक्ष है। उन्होंने अपने किरदार में डर, गुस्सा और पावर को बहुत ही अच्छे से दिखाया है।

2. तृषा कृष्णन और विनय राय का योगदान

तृषा ने अलीशा के रूप में अपने किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाया है। उनका और टोविनो का ऑनस्क्रीन तालमेल फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाता है। विनय राय ने एक सख्त और बुद्धिमान पुलिस अधिकारी के रूप में अपने किरदार को दमदार तरीके से निभाया है।

3. ‘Identity’ निर्देशन

अखिल पॉल और अनस खान ने फिल्म की रहस्यमयता को बखूबी बरकरार रखा है। उन्होंने कहानी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हुए दर्शकों को अंत तक जोड़े रखा है।

4. सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर

  • दर्शकों ने फिल्म की रहस्यमय कहानी, धीरे-धीरे बढ़ते सस्पेंस, और प्रभावशाली सिनेमैटोग्राफी की सराहना की है। टोविनो थॉमस की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
  • जेक्स बिजॉय का बैकग्राउंड म्यूजिक थ्रिल और सस्पेंस को और बढ़ा देता है।

क्लाईमेक्स

फिल्म का अंत बेहद चौंकाने वाला है, जो इसे अन्य थ्रिलर फिल्मों से अलग बनाता है। यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि कहानी के किरदारों और उनकी “पहचान” के पीछे असली सच्चाई क्या है।

निष्कर्ष

“Identity” एक दमदार एक्सन-थ्रिलर फिल्म है, जो रहस्यमय कहानियों और मनोवैज्ञानिक ड्रामा के शौकीनों के लिए परफेक्ट है। टोविनो थॉमस और तृषा कृष्णन ने अपने अभिनय से इसे यादगार बना दिया है।

  • Release Date: 2 जनवरी 2025
  • Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐️(5 में से 4.5 स्टार)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *