Keerthy suresh age, husband & Bio| कीर्ति सुरेश की उम्र, फ़िल्में और जीवनी
भारतीय सिनेमा में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो न केवल अपनी खूबसूरती, बल्कि अपनी अभिनय कला के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसी ही एक नाम है कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh)। चाहे वह तमिल, तेलुगु या मलयालम फिल्में हों, कीर्ति ने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। उनकी सरलता, मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक बना दिया है।

आज इस ब्लॉग में हम कीर्ति सुरेश (Keerthy suresh) की जिंदगी के हर पहलू पर बात करेंगे – उनकी उम्र, हाइट, पर्सनल लाइफ, करियर, और सोशल मीडिया की उपस्थिति। साथ ही, उनके फैन्स के बीच सबसे चर्चित सवालों “Keerthy suresh ka husband” और “Keerthy suresh ki age kitni hai” जैसे सवालों का जवाब भी देंगे।
कीर्ति सुरेश का प्रारंभिक जीवन
कीर्ति सुरेश का जन्म 17 अक्टूबर 1992 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। वर्तमान में कीर्ति सुरेश की उम्र 32 वर्ष है। उनका परिवार सिनेमा और कला से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके पिता सुरेश कुमार एक प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता हैं और उनकी माँ मेनका सुरेश 1980 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
कीर्ति ने अपनी पढ़ाई चेन्नई के वेलम्मल स्कूल से की और फिर पर्ल एकेडमी से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया। हालांकि उन्होंने फैशन डिज़ाइन को अपने करियर के रूप में चुना था, लेकिन अभिनय का जुनून उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आया।
कीर्ति सुरेश का फिल्मी करियर
कीर्ति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की। उनकी पहली फिल्म “पायलट्स” (2000) थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में आई मलयालम फिल्म “गीतांजलि”(Geetanjali) से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। उनकी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी पहचान दिलाई। Keerthy Suresh ki movies की लिस्ट लंबी है, लेकिन उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं:
- “महानती” (Mahanati) (2018): यह फिल्म सावित्री की बायोपिक थी और इसमें कीर्ति ने अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।
- “रेमो” (Remo) (2016): इस तमिल फिल्म में कीर्ति ने शिवकार्तिकेयन के साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
- “सरकारू वारी पाटा” Sarkaru vaaripaata)(2022): महेश बाबू के साथ कीर्ति की यह तेलुगु फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
- “दसरा” (Dasara) (2023): नानी के साथ इस फिल्म में कीर्ति के किरदार की काफी सराहना हुई।
- “पेंगुइन” (Penguin)(2020): इस सस्पेंस-थ्रिलर में कीर्ति ने अपने अभिनय से दर्शकों को बांध कर रखा।
उनकी फिल्मोग्राफी में मलयालम सिनेमा की शानदार फिल्में भी शामिल हैं, जैसे “कोचून्नि”, और हाल ही में रिलीज़ हुई तेलुगु और तमिल फिल्में उनकी स्टार पावर को और बढ़ा रही हैं।
पर्सनल लाइफ
Keerthy suresh husband
कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर 2024 को अपने प्रेमी एंटनी थाट्टिल (Antony Thattil) से गोवा में विवाह किया। उनकी प्रेम कहानी 15 वर्षों से अधिक समय तक चली, जो उनके स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी।
एंटनी थाट्टिल (Antony Thattil) कौन हैं?
एंटनी थाट्टिल एक बिजनेसमैन हैं, जिनका परिवार कोच्चि, केरल से है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में दुबई में अपने बिजनेस को चलाते हैं।
Keerthy suresh ki age and height
कीर्ति सुरेश की उम्र वर्तमान में 32 वर्ष है। उनका व्यक्तित्व उनकी सादगी और आकर्षण को दर्शाता है। उनकी सादगी और आत्मविश्वास ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया है। कीर्ति सुरेश की हाइट लगभग 5 फुट 4 इंच (162 सेमी) है।
सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम
कीर्ति सुरेश सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। खासकर Keerthy Suresh ki Instagram पर उनके 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन, फैशन फोटोशूट्स, और अपने निजी जीवन की झलकियां अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं।
पुरस्कार और उपलब्धियां
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 2018 में “महानती” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार।
- साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: तमिल और तेलुगु फिल्मों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए।
- “फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30” में भी शामिल हो चुकी हैं।
कीर्ति सुरेश के बारे में कुछ रोचक बातें
- कीर्ति एक ट्रेंडेड क्लासिकल डांसर हैं।
- वह एनिमल लवर हैं और अपने पेट्स के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।
- फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के बावजूद उन्होंने फिल्मों को अपना करियर चुना।
- कीर्ति को यात्रा करना और नई जगहों की खोज करना बहुत पसंद है।

Keerthy suresh movies
1. मलयालम फ़िल्में (Malayalam movies)
मलयालम सिनेमा से जुड़ा होना उनके लिए स्वाभाविक था क्योंकि उनके पिता सुरेश कुमार एक प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता हैं।
गीतांजलि (Geetanjali) (2013)
- डायरेक्टर: प्रियांद
- कहानी: इस फिल्म में कीर्ति ने एक डबल रोल निभाया। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, और उनकी मासूमियत और अभिनय की गहराई को देखकर दर्शक और समीक्षक काफी प्रभावित हुए।
- सफलता: इस फिल्म से कीर्ति ने साबित किया कि वह लंबे समय तक इंडस्ट्री में राज करने वाली हैं।
रिंग मास्टर (2014)
- सुपरस्टार दिलीप के साथ अभिनय: यह एक कॉमेडी-ड्रामा थी।
- कीर्ति ने एक ब्लाइंड लड़की का किरदार निभाया और इसे बेहद ईमानदारी और खूबसूरती से पेश किया।
मरक्कर: अरबिकदालिंते सिंघम (2021)
- निर्देशक: प्रियदर्शन
- इस ऐतिहासिक ड्रामा में मोहनलाल के साथ कीर्ति का किरदार सीमित था लेकिन प्रभावशाली था।
- फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
2. तमिल फ़िल्में (Tamil movies)
तमिल सिनेमा में कीर्ति की शुरुआत शानदार रही और यहां उन्होंने अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
इधु एना मयम (2015)
- यह फिल्म कीर्ति के तमिल करियर की पहली फिल्म थी।
- डायरेक्टर: ए.एल. विजय
- कीर्ति के प्रदर्शन को सराहा गया, हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया।
रेमो (Remo) (2016)
- सह-अभिनेता: शिवकार्तिकेयन
- यह रोमांटिक कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
- कीर्ति ने काव्या का किरदार निभाया है जो एक डॉक्टर हैं। इस फिल्म में इन्होंने अपना किरदार इतने अच्छे से निभाया है कि, मैं अभी तक इस फिल्म को 10 बार से ज्यादा देख चुका हूं।
सारकार ( Sarkar) (2018)
- सह-अभिनेता: विजय (Vijay Thalapathy)
- इस पॉलिटिकल थ्रिलर में कीर्ति ने एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला का किरदार निभाया।
- फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
दसरा (Dasara) (2023)
- सह-अभिनेता: नानी (Nani)
- यह फिल्म एक गांव की कहानी पर आधारित है, जहां कीर्ति का किरदार मजबूत और गहराई से भरा था।
3. तेलुगु फ़िल्में (Telugu movies)
तेलुगु सिनेमा में कीर्ति सुरेश को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनकी फिल्म “महानती” से मिली।

महानती (Mahanati) (2018)
- डायरेक्टर: नाग अश्विन
- यह फिल्म महान अभिनेत्री सावित्री की बायोपिक है।
- कीर्ति ने सावित्री का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि वह आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा का केंद्र बन गईं।
- इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सरकारू वारी पाटा (Sarkaru vaari paata) (2022)
- सह-अभिनेता: महेश बाबू (Mahesh babu)
- एक एक्शन-ड्रामा फिल्म जिसमें कीर्ति ने एक मजेदार और चुलबुला किरदार निभाया है
- फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।
4. बॉलीवुड फ़िल्में (Bollywood movies)
कीर्ति सुरेश ने 25 दिसंबर 2024 को आई फिल्म “बेबी जॉन” (Baby john) से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
मुख्य कलाकार:
- वरुण धवन: सत्य वर्मा के रूप में, एक समर्पित पुलिस अधिकारी।
- कीर्ति सुरेश: डॉ. मीरा वर्मा के रूप में, सत्य की पत्नी और एक बाल रोग विशेषज्ञ।
- वामीका गब्बी: सहायक भूमिका में।
- जैकी श्रॉफ: मेन विलेन की भूमिका में।
- सलमान खान: कैमियो (Cameo)।
निष्कर्ष
कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और सादगी से भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चाहे उनकी फिल्मों की बात हो या उनके फैशन सेंस की, कीर्ति हर क्षेत्र में एक आइकन बन चुकी हैं।
अगर आप भी कीर्ति सुरेश के फैन हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करें और उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार करें।
कीर्ति सुरेश को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!