कैसी है सलमान खान (Salman khan) की आने वाली फिल्म सिकंदर (Sikandar) का टीजर?

सलमान खान की अप्कमिंग फिल्म “सिकंदर” (Sikandar) का टीजर 28 दिसंबर को रिलीज कर दिया गया है, जो उनके फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चा का विषय बना हुआ है। डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदाॅस के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक्सन-थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें सलमान खान एक दमदार अवतार में नजर आएंगे।
टीजर की शुरुआत बंदूकों से भरे म्युजियम के एक कमरे से होती है, जहां सलमान खान उर्फ “सिकंदर” की एंट्री होती है। इस टीजर में सलमान खान का एक डायलॉग है जिसमें वो बोलते हैं- “सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है”।
टीजर में अछे क्वालिटी की एक्सन सीक्वेंस और बड़े सेट डिजाइन देखने को मिलता है, जो फिल्म की अच्छी क्वालिटी को दर्शाता है। सलमान खान का स्वैग और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस टीजर में साफ नजर आती है, जो उनके फैंस के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि टीजर में नवीनता की कमी है और यह अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है। उनके अनुसार टीजर में अच्छे कंटेंट की कमी है।
कुल मिलाकर “सिकंदर” (Sikandar) का टीजर सलमान खान के फैंस के लिए एक एक्साइटिंग ग्लिंप्स प्रेजेंट करती है, जो उनके अप्कमिंग फिल्म के लिए उत्साह को बढ़ा देता है। फिल्म की रिलीज के लिए अब सलमान के फैंस और भी बेसब्री इंतजार कर रहे हैं।
Salman khan best movies
1. मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) (1989)
2. हम आपके हैं कौन..! (Hum Aapke Hain Koun..!) (1994)
3. करन अर्जुन (Karan Arjun) (1995)
4. हम साथ साथ हैं (Hum Saath-Saath Hain) (1999)
5. तेरे नाम (Tere Naam) (2003)
6. वांटेड (Wanted) (2009)
7. दबंग (Dabangg) (2010)
8. एक था टाइगर (Ek Tha Tiger) (2012)
9. बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) (2015)
10. सुल्तान (Sultan) (2016)
सलमान खान की उम्र, हाइट और निजी जिंदगी के रोचक तथ्य। Salman Khan Biography
One Comment