प्रभास की उम्र, करियर और निजी जिंदगी के बारे में। Prabhas age, wife, movies, Biography & more
प्रभास (Prabhas), जिनका पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति है, जो भारतीय फिल्म के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। प्रभास ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फ़िल्मों से किया और जल्द ही अपनी बेहतरीन अभिनय से देश भर में लोकप्रिय हो गए। प्रभास को मुख्य रूप से “बाहुबली” (Bahubali) में उनके भूमिका के लिए जाना जाता है। इस पोस्ट में हम प्रभास की फिल्म यात्रा, उनकी प्रमुख फ़िल्में, उनके परिवार और उनके जीवनी के बारे में बात करेंगे।

प्रभास की उम्र (Prabhas age)
वर्तमान में प्रभास की उम्र 44 वर्ष 3 महीना है (जनवरी 2025)। प्रभास (Prabhas) का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को आंध्र प्रदेश के मद्रास (जो अब चेन्नई है) में हुआ ,लेकिन उनका पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ है। उनका पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति है, जिसे फैंस “डार्लिंग” और “बाहुबली” के नाम से भी जानते हैं।
- प्रभास की उम्र (Prabhas age) : वर्तमान में प्रभास की उम्र 44 वर्ष 2 महीना है (दिसम्बर 2024)।
- Prabhas height : 6 फिट 2 इंच (188 सेंटीमीटर)
- प्रभास का बर्थडे (Prabhas Birthday) : प्रभास का बर्थडे 23 अक्टूबर (October) को आता है।
- प्रभास का जन्म स्थान (Prabhas place of birth) : प्रभास का जन्म आंध्र प्रदेश के मद्रास (जो वर्तमान में चेन्नई है) में हुआ था।
प्रभास का बचपन (Prabhas childhood)
प्रभास बचपन में समान्य बच्चों के तरह ही थे, जिन्हें खेल-कूद और पढ़ाई में रुचि थी। हालांकि उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था, लेकिन प्रभास का फिल्मी लाइन में आने का कोई खास इरादा नहीं था। वो बस एक सामान्य जीवन जीते हुए इंजीनियर बनने का सपना देख रहे थे। बाद में, अपने चाचा कृष्ण राजू के प्रभाव और फिल्मों के प्रति बढ़ते आकर्षण ने प्रभास को फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया।
प्रभास की स्कूली शिक्षा हैदराबाद में हुई, और उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई भी की है। वे सांत स्वभाव के थे और उन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता था। बचपन में उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया है और आज भी वही सादगी उनके व्यक्तित्व में झलकती है।
करियर (Career)
प्रभास का फिल्मी करियर भारतीय फिल्म की प्रेरणादायक कहानी में से एक है। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म “ईश्वर” से की। हालांकि यह फिल्म उतना अच्छा चाला नहीं और कमाई के मामले में औसत ही रही, लेकिन प्रभास ने अपने एक्टिंग से दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहे। इस फिल्म की कहानी एक बिना माँ के बच्चे के बारे में है, जो अपने पिता के दूसरी सादी करने से नफरत करता है और एक नेता की बेटी के प्यार में पड़ जाता है।
प्रारंभिक सफलता
प्रभास को बड़ी सफलता पहली बार 2004 में फिल्म “वर्षम” से मिली। यह एक रोमांटिक एक्सन फिल्म है जो वेंकट और शैलजा के बारे में है, जो ट्रेन से यात्रा करते वक्त मिलते हैं। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में प्रभास के साथ तृषा कृष्णन है जिसे शोभन ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फ़िल्मों में से एक थी। इस फिल्म का रीमेक तमिल में “मझाई” और हिन्दी में “बाघी” (2026) के नाम बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म “क्षत्रपति” (2005) में अपनी दमदार भूमिका से सबका दिल जीत लिया। एस.एस राजामौली के डायरेक्शन में 12.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई की थी।
प्रभास ने अलग-अलग शैलियों रोमांटिक, एक्सन और कॉमेडी जैसे फ़िल्मों में काम किया। “डार्लिंग” (2010) और “मि.परफेक्ट” (2011) जैसी रोमांटिक फ़िल्मों (movies) ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक्सन हीरो ही नहीं बल्कि सभी तरह की भूमिकाओं बखूबी निभा सकते हैं।
“बाहुबली” (Bahubali) और अंतर्राष्ट्रीय पहचान

प्रभास के करियर में सबसे बड़ा मोड़ 2015 में आया, जब एस.एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म “बाहुबली: द बिगिनिंग” रिलीज हुई। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई और प्रभास को एक अंतर्राष्ट्रीय सुपर स्टार बना दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से अधिक अधिक की कमाई की। यह उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म थी और दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म। इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।
इसका दूसरा पार्ट “बाहुबली: द कन्क्लूजन” 2017 में रिलीज हुआ और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जिसने दुनियाँ भर में 1810 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। यह मात्र दस दिन में 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।
“बाहुबली” एक महाकाव्य ड्रामा है, जिसमें माहिष्मति नामक काल्पनिक राज्य की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की कहानी सत्ता, संघर्ष, त्याग और प्यार पर आधारित है। इस फिल्म का सबसे चर्चित सवाल – “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” – दर्शकों को पहले और दूसरे भाग के बीच बांधे रखा। इस रहस्य ने फिल्म को भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फ़िल्मों में से एक बना दिया।
Personal Life

प्रभास का परिवार (Prabhas Family)
- माता-पिता (Parent) : प्रभास के पिता, उप्पलपति सूर्यनारायण राजू, एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने तेलुगु सिनेमा में कई सफल फिल्में बनाई हैं। उनकी माता, सिवा कुमारी, एक गृहिणी हैं।
- चाचा (Uncle): उनके के चाचा कृष्णम राजू, एक प्रसिद्ध अभिनेता और राजनीतिज्ञ रहे हैं।
- भाई (Brother) : प्रभास के भाई प्रमोद उप्पलपति परिवार के व्यवसाय और अन्य कार्यों को संभालते हैं।
- बहन (Sister) : उनकी बहन प्रगति उप्पलपति
परिवार के साथ जुड़ी रहती हैं और प्रभास के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
प्रभास की रुचियां (Prabhas hobbies)
- खानपान (Food): प्रभास को खाने का बेहद शौक है, वे बिरयानी और भारतीय व्यंजनों के बड़े शौकिन हैं। उन्हें अपनी मां के हाथ के बने व्यंजन सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।
- फिटनेस (Fitness): प्रभास अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं। वे नियमित रूप से वर्कआउट और योग करते हैं।
- पढ़ना (Reading): उन्हें किताबें पढ़ने का शौक है। खाली समय में वे विभिन्न विषयों की किताबें पढ़ते हैं
- घूमना (Traveling): प्रभास को यात्रा करना बहुत पसंद है। वे अक्सर नई जगहों को एक्सप्लोर करते हैं।
- फिल्में देखना (Watching Movies): वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ फिल्में देखने का आनंद लेते हैं।
प्रभास की पत्नी (Prabhas wife)
- प्रभास ने अभी तक शादी नहीं किया हैं।
- उनके नाम को कई अभिनेत्रियों, जैसे अनुष्का शेट्टी और कृति सेनन, से जोड़ा गया है, लेकिन उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया है।
- प्रशंसक उनकी शादी को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन प्रभास का कहना है कि वे सही समय पर जीवनसाथी का चुनाव करेंगे।
2020s
20. राधे श्याम (Radhe Shyam) – 2022
21. आदिपुरुष (Adipurush) – 2023
22. सालार: पार्ट 1 – सीजफायर (Salaar: Part 1 – Ceasefire) – 2023
23. कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) – 2024
प्रभास की फ़िल्में (Prabhas movies)
प्रभास की लेटेस्ट फ़िल्में (Prabhas latest movies)
Salaar : Part 1 – Ceasefire :

- Story: इस फिल्म की कहानी काल्पनिक राज्य ख़ानसार के इर्द-गिर्द घूमती है जहाँ जहाँ राजशाही शासन परिचालित है। प्रभास ने देवा की भूमिका निभाई है, जो खनसार के निर्वासित राजकुमार हैं। उनकी मित्रता वर्तमान राजकुमार वरधा (पृथ्वीराज सुकुमारन) के साथ दिखायी गई है। फिल्म की कहानी सत्ता संघर्ष, दोस्ती और विश्वासघात के ऊपर आधारित है।
- Release date: यह फिल्म 23 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया।
- Box Office Collection: फिल्म की कुल वैश्विक कमाई 612 करोड़ रुपये है।
- Star Cast: प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू , ईश्वरी राव, मधु गुरुस्वामी,श्रीया रेड्डी, वेनिला किशोर, तेनजिया उल हक
- Director: इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं।
Kalki 2898Ad :
- फिल्म की कहानी भविष्य के एक डायस्टोपियन समाज में स्थापित है, जहां काशी नामक शहर के निवासियों का भविष्य भगवान विष्णु के अंतिम अवतार, कल्कि, के आगमन से परिवर्तित होता है। यह फिल्म महाभारत और हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है, जिसमें कल्कि अवतार की कथा को आधुनिक विज्ञान कथा के साथ जोड़ा गया है।
- Release Date: यह फिल्म को 27 जून 2024 को रिलीज हुई।
- Cast: प्रभास (Prabhas), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), कमल हासन (Kamal Haasan), दिशा पाटनी (Disha Patani), ब्रह्मा नन्दम (Brahma nandam) and more
- Director: इस फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं।
- Box Office Collection: sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने दुनियाँ भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
Prabhas upcoming movies
1. सलार: पार्ट 2 – सौर्यंगा पर्वम (Salaar: Part 2 – Shouryanga Parvam) :
- रिलीज़ डेट (Release Date): 12 जनवरी 2025
- भाषाएं (Language): हिंदी (Hindi), अंग्रेजी (English), तेलुगु (Telugu), कन्नड़ (Kannada), तमिल (Tamil) और मलयालम (Malayalam)
- निर्देशक (Director): प्रशांत नील (Prasanth Neel)
- विवरण (Details): ये ब्लॉकबस्टर फिल्म “सलार” (Salaar) का दूसरा भाग होगा। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाला है।
2. स्पिरिट (Spirit)
- रिलीज़ डेट (Release Date): जल्द घोषित होगी (Expected in 2025)
- भाषाएं (Language): हिंदी(Hindi), अंग्रेजी (English), तेलुगु (Telugu)
- निर्देशक (Director): संदीप रेड्डी वांगा
- विवरण (Details): ये एक मोस्ट अवेटेड एक्सन ड्रामा फिल्म होने वाली है जिसमें प्रभास का एक और दमदार किरदार देखने को मिलेगा।
3. राजा साहब (The Raja Saab):
- रिलीज़ डेट (Release Date): अगस्त 2025
- भाषाएं (Language): हिंदी (Hindi), तेलुगु (Telugu)
- निर्देशक (Director): मारुति
- विवरण (Details): यह एक रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर फिल्म होने वाली है।
प्रभास की सभी फ़िल्मों की सूची (Prabhas movies list)
2000s
1. ईश्वर (Eeswar) – 2002
2. राघवेन्द्र (Raghavendra) – 2003
3. वर्षम (Varsham) – 2004
4. अदवी रामुडु (Adavi Ramudu) – 2004
5. चक्राम (Chakram) – 2005
6. छत्रपति (Chatrapathi) – 2005
7. पौरनामी (Pournami) – 2006
8. योगी (Yogi) – 2007
9. मुन्ना (Munna) – 2007
10. बुज्जिगाडु (Bujjigadu) – 2008
11. बिल्ला (Billa) – 2009
12. एक निरंजन (Ek Niranjan) – 2009
2010s
13. डार्लिंग (Darling) – 2010
14. मिस्टर परफेक्ट (Mr. Perfect) – 2011
15. रेबेल (Rebel) – 2012
16. मिर्ची (Mirchi) – 2013
17. बाहुबली: द बिगिनिंग (Baahubali: The Beginning) – 2015
18. बाहुबली: द कन्क्लूजन (Baahubali: The Conclusion) – 2017
19. साहो (Saaho) – 2019