Raid 2 release date : अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म रेड 2 का रिलीज डेट अनाउंस कर दिया है
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी अगली फिल्म रेड 2 की रिलीज डेट बताई गई है। इस फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रितेश देशमुख, वरुण शर्मा और अरबाज खान जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।
रेड 2 की रिलीज डेट
पहले ये फिल्म 2024 में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म के मेकर्स कुछ वजहों से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया था। अब अजय देवगन खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
राजकुमार की निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले फरवरी 2025 में रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने अपनी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। अजय देवगन ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर के रेड 2 की रिलीज डेट बताई है। जिसमें इस फिल्म की रिलीज डेट 1 मई 2025 बताई गई है।
रेड 2 की कहानी
अजय देवगन की “रेड 2” की कहानी इसके पहले पार्ट “रेड ” से आगे बढ़ेगी और पिछले पार्ट के ही तरह इस पार्ट में भी कहानी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा की गई “इनकम टैक्स रेड ” के उपर ही बेस होगी। जिसमें अजय देवगन एक बार फिर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) ऑफिसर अमय पटनायक के दमदार कैरेक्टर में नजर आएंगे।
“रेड 2” के स्टारकास्ट
इसके पहले पार्ट में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में थी वहीं इस बार सेकेंड पार्ट में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म और बड़े कलाकार रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, वरुण शर्मा, अरबाज खान और रवि तेज़ जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म “रेड ” की कमाई
फिल्म रेड 2018 में सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी और इनके आलोचकों से सराहना मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया और इसने अपनी पूरी रिटेल अवधि में कुल 153.62 करोड़ का कलेक्शन किया।